मुंबई । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर आज बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा, महाराष्ट्र के उपाध्यक्ष एसएम खान द्वारा भाजपा कार्यालय, वर्सोवा विधानसभा के आनंद नगर जोगेश्वरी (पश्चिम) में रक्तदान शिविर का प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। अल्पसंख्यक मोर्चा के महाराष्ट्र उपाध्यक्ष एस एम खान द्वारा सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा महाराष्ट्र के अध्यक्ष इदरीश मुल्तानी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि रक्तदान श्रेष्ठ दान है। हर व्यक्ति को अपने जीवन में रक्तदान जरुर करना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर एक अच्छे कार्यक्रम के लिए एसएम खान को बधाई दी। रक्तदान शिविर में भारी संख्या में लोगों ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। महात्मा गांधी ब्लड बैंक हॉस्पिटल ब्लड बैंक द्वारा संग्रह किए गए ब्लड को सुरक्षित रखा गया। एसएम खान ने सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि इदरीश मुल्तानी महाराष्ट्र अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा राज्य मंत्री. मुंबई अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा वसीम खान.उस्मान खान. हुसैन पठान.राज यादव. चंद्रकांत शिंदे. इश्तियाक वी जागीरदार. हुसैन पठान. सुनील दुबे. आरके दुबे मनोज यादव. पंकज शर्मा. आरिफ हयात. जनतु निसा सायरा आपा सबीना शेख सरिता डांगे समेत भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय रहवासी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन
