अविका मिश्रा ने 96.02 प्रतिशत परीक्षाफल प्राप्त कर किया नाम रोशन

एनबीडी जौनपुर,

प्रतिभाएं किसी सुविधा का मोहताज नहीं होती। अपनी मेहनत, लगन, अनुशासन और पक्का इरादा के साथ वे इतिहास लिखने में सफल हो जाती हैं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है जौनपुर के वरिष्ठ अधिवक्ता एडवोकेट गौरी शंकर मिश्रा की पौत्री अविका मिश्रा ने। सेंट पैट्रिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा ने अविका मिश्रा ने सीबीएसई बोर्ड की 10वीं परीक्षा में 96.02 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार के साथ-साथ स्कूल और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उसके शानदार उपलब्धि से मिश्रा परिवार के साथ-साथ उनके रिश्तेदारों और करीबी लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अविका की मां साधना मिश्रा पेशे से शिक्षिका है, जबकि उनके पिता आलोक मिश्र निजी व्यवसाय करते हैं हैं।

सिविल कोर्ट के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट ब्रजनाथ पाठक, एडवोकेट ओम प्रकाश उपाध्याय, एडवोकेट राजीव कुमार राय , एडवोकेट प्रेमनाथ पाठक, एडवोकेट राम प्रताप, डॉ सुनील कुमार सिंह,अधिवक्ता विनोद कुमार सिंह, अधिवक्ता भारतेंदु प्रकाश सिंह, हरिशंकर मिश्र, पत्रकार रामदयाल द्विवेदी, पत्रकार लोलारक दुबे, पत्रकार शिवपूजन पांडे,राजेश कुमार मिश्र समेत अनेक लोगों ने अविका के साथ-साथ एडवोकेट गौरी शंकर मिश्र को भी बधाई दी है।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo