सद्भाव सहयोग संस्था द्वारा मीरा रोड में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न
मुंबई। सावन के समापन के अवसर पर सद्भाव सहयोग संस्था के तत्वावधान में ‘सावन फिर आना’ नामक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की समृद्ध लोकसंस्कृति और लोकगीत परंपरा की मनमोहक झलक देखने को मिली। कजरी, सावनी लोकगीत और भजनों की स्वर-लहरियों ने पूरे वातावरण को उत्तर प्रदेश की मिट्टी की…
