पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले आचार्य पवन त्रिपाठी

एनबीडी नई दिल्ली,

श्री सिद्धिविनायक मंदिर न्यास के कोषाध्यक्ष तथा मुंबई भाजपा के महामंत्री आचार्य पवन त्रिपाठी ने आज नई दिल्ली में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से शिष्टाचार मुलाकात की। आचार्य पवन त्रिपाठी ने पुष्प गुच्छ देकर पूर्व राष्ट्रपति का सम्मान किया। दोनों लोगों के बीच काफी देर तक अध्यात्म तथा राजनीति पर चर्चा हुई। आचार्य त्रिपाठी ने उन्हें श्री सिद्धिविनायक मंदिर आने का निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo