भुवनेश्वरी परिवार के 20वें वर्ष के महायज्ञ हेतु भूमि पूजन संपन्न

मुंबई। भुवनेश्वरी परिवार द्वारा आयोजित 20वें वर्ष के महायज्ञ के यज्ञ स्थल पर भूमि पूजन समारोह गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर संस्था के अनेक पदाधिकारी, सदस्य, गणमान्य अतिथिगण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। भूमि पूजन कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के संस्थापक एवं चेयरमैन देवेंद्र शुक्ल (गुरुजी) द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर संस्था के डायरेक्टर डॉ. इन्दुप्रकाश आर. तिवारी, महिला प्रभारी श्रीमती मंजुला इन्दुप्रकाश तिवारी, प्रवक्ता डॉ. सुरेश पाठक, महिला अध्यक्षा श्रीमती सुमन पाठक, उपाध्यक्ष मुन्ना मिश्रा, निर्देशक झुन्नीलाल शुक्ला, महामंत्री बांकेलाल शुक्ला, विशिष्ट संरक्षक डॉ. किशोर सिंह, पूर्व नगरसेवक योगेश भोईर ,पूर्व नगरसेविका श्रीमती माधुरी योगेश भोईर, गजेन्द्र तिवारी (भवन निर्माता), पूर्व नगरसेवक राजपति यादव एवं नगरसेवक धर्मेंद्र काले ने भूमि पूजन कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम में संस्था के विशिष्ट संरक्षक उमेश दुबे (भवन निर्माता), संरक्षक अरविन्द उपाध्याय, खुशहाल पारेख (चेयरमैन, खुशहाल ग्रुप), गजेंद्र तिवारी (भवन निर्माता), संस्था के वाइस चेयरमैन संतोष मिश्रा एक्जीक्यूटिव चेयरमैन उमाशंकर तिवारी, कार्याध्यक्ष प्रो वी पी सिंह तथा सचिव संतोष दुबे सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के समापन पर संस्था के डायरेक्टर डॉ. इन्दुप्रकाश आर. तिवारी ने आगामी धार्मिक कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 5 दिसंबर 2026, शनिवार को सुबह 10 बजे भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी तथा 5 दिसंबर से 13 दिसंबर 2026 तक 20वें वर्ष का महायज्ञ आयोजित होगा। इस दौरान प्रतिदिन शाम 5:30 बजे से हरि इच्छा तक संगीतमय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। डॉ. तिवारी ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं समाज के लोगों से महायज्ञ में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने, प्रतिदिन यज्ञ एवं कथा में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने तथा इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने की भावपूर्ण अपील की।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo