सिंगरामऊ रियासत परिवार हमेशा सत्य,धर्म और न्याय के साथ खड़ा रहा: कृपाशंकर सिंह

जौनपुर। सिंगरामऊ रियासत परिवार हमेशा सत्य ,धर्म और न्याय के साथ खड़ा रहा। कभी भी अपनी वसूलों के साथ समझौता नहीं किया यही कारण है कि आज भी जनता इस परिवार का पहले की तरह ही सम्मान करती है। कुंवर मृगेंद्र (शिव बाबा) सिंह को उनके जन्मदिन पर सत्यमेव जयते स्मृति चिन्ह देकर सम्मान करते हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री तथा जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि वे ईश्वर से इस परिवार की खुशहाली और समृद्धि के लिए प्रार्थना करते हैं। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह, कुंवर जय सिंह , पूर्व पुलिस अधीक्षक राम मोहन सिंह तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे उपस्थित रहे।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo