सांसद सीमा द्विवेदी ने नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष का किया लोकार्पण

जौनपुर। सिंगरामऊ क्षेत्र के महदा स्थित पंडित शिव प्रसाद उपाध्याय वैद्य बाल शिक्षा निकेतन में राज्यसभा सांसद निधि से नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण मुख्य अतिथि एवं राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्य अतिथि सीमा द्विवेदी तथा विशिष्ट अतिथि ओम प्रकाश त्रिपाठी का उपस्थित लोगों ने माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया। इसके बाद सांसद निधि से निर्मित अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया गया।विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष के निर्माण से विद्यार्थियों को पठन-पाठन के लिए अतिरिक्त स्थान उपलब्ध होगा। इससे विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है। यह कार्यक्रम प्रोफेसर आर एन त्रिपाठी बीएचयू के सानिध्य में संपन्न हुआ कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक अमिनेश उपाध्याय, स्वागतकर्ता पारसनाथ उपाध्याय, डॉ ज्ञान प्रकाश मिश्र,लक्ष्मीकांत मिश्रा (पूर्व मंडल अध्यक्ष), रामसहाय पांडे विश्व हिंदू परिषद ,कमलेश मिश्रा, सत्यनारायण सिंह, कैप्टन रामगुण मिश्रा, प्रधान संघ अध्यक्ष राकेश तिवारी, महमूदपुर के ग्राम प्रधान संजय सिंह, ‘तीखी आवाज’ के संपादक अरविंद उपाध्याय, डा.चेतन पांडे चिकित्सा प्रकोष्ठ भाजपा जौनपुर,पंकज दुबे, पप्पू उपाध्याय मामा तथा महदा के ग्राम प्रधान रवि मौर्य सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया। विद्यालय परिवार और उपस्थित लोगों ने आयोजन में सहभागिता निभाई।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo