श्रीमद्भगवद्गीता ग्रंथ का गरिमामय विमोचन

आदिवासी जनजाति के विद्यार्थियों की शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित मानवसेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की स्थापना के गौरवपूर्ण 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बिड़ला मातुश्री सभागार मुंबई में आयोजित एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सनातनश्री पंडित प्रदीप व्यास जी महाराज द्वारा विवेचनात्मक, सरल एवं भावार्थपूर्ण शैली में रचित ‘श्रीमद्भगवद्गीता’ ग्रंथ का विधिवत विमोचन मारवाड़ी समाज के प्रतिष्ठित पुरोधाओं एवं भामाशाहों की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।
पंडित व्यास जी महाराज इससे पूर्व अत्यंत सरल, सहज एवं प्रवाहपूर्ण हिंदी भाषा में ‘संपूर्ण रामायण’ तथा ‘जय श्री कृष्ण कथा’ का भावार्थपूर्ण लेखन कर अपनी विशिष्ट साहित्यिक पहचान स्थापित कर चुके हैं। उनकी रचनाओं में धार्मिक एवं आध्यात्मिक विषयों को सहज भाषा में जन-जन तक पहुंचाने का विशेष प्रयास दिखाई देता है।
मानवसेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने अपनी दो दशक लंबी सेवा-यात्रा में निराश्रित एवं जरूरतमंद कैंसर पीड़ितों को लंबे समय तक सहायता उपलब्ध कराने का पुनीत कार्य किया है। वर्तमान में ट्रस्ट द्वारा मानवसेवा धर्मार्थ आवासीय आदिवासी विद्यालय तथा श्री सियाराम मंदिर (निर्माणाधीन) जैसे महत्वपूर्ण एवं सेवा-समर्पित प्रकल्पों को भी पूरी निष्ठा के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।
श्रीमद्भगवद्गीता ग्रंथ के विमोचन समारोह में समाज के अनेक प्रतिष्ठित मारवाड़ी समाजसेवियों, भामाशाहों एवं सेवा-शिरोमणियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इनमें प्रमुख रूप से अमरीश अग्रवाल, बाबूलाल अग्रवाल, धर्मप्रवर्तक सूरज प्रकाश बागला, दिनेश कनोडिया, अनूप गनेरीवाल, इंद्र कुमार पुगलिया, सत्यनारायण अग्रवाल, ब्रजेंद्र कागजी, सियाराम ग्रुप के रमेश पोद्दार, दुर्गा प्रसाद अग्रवाल, राजेंद्र घुवालेवाला, रामेश्वर लाल काबरा, महेश अग्रवाल, शेयर मार्केट के अग्रज शिरोमणि राकेश कठोतिया, राम प्रकाश बूबना, आलोक अग्रवाल एवं मधुसूदन माहेश्वरी, हास्य सम्राट सुरेश मिश्र सहित अनेक गणमान्य समाजसेवी उपस्थित रहे।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo