एनबीडी मुंबई,
लगातार सबसे लंबे समय तक देश की सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का ऐतिहासिक गौरव प्राप्त करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की गईं। इस ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं राष्ट्र के निरंतर विकास हेतु आज मुंबा देवी मंदिर में विशेष दर्शन-पूजन का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा के मनपा बेस्ट समिति सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने माँ मुंबादेवी के चरणों में पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री के सफल नेतृत्व में देश की निरंतर प्रगति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। कार्यक्रम में नगरसेवक आकाश पुरोहित, सुनील गनाचार्य, अजय सिंह, संतोष मेडेकर, रमाकांत गुप्ता तथा संजय वाकोडे सहित भाजपा के अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। उपस्थित सभी जनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा में हुई अभूतपूर्व वृद्धि की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।
