मीरा भायंदर के आम मरीजों के लिए वरदान बना मानस हॉस्पिटल

एनबीडी भायंदर,

बदलते परिवेश में जहां अस्पतालों पर इलाज के नाम पर मरीजों से मनमानी बिल वसूलने की बात कहीं जा रही है, वहीं मीरा भायंदर के इंद्रलोक फेस 3 में बालासाहेब ठाकरे मैदान के ठीक सामने स्थित मानस हॉस्पिटल आम मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है। अस्पताल के सीईओ संदीप तिवारी ने सेवा की भावना के साथ इस अस्पताल का संचालन शुरू किया है। पहले यह अस्पताल ऑरेंज हॉस्पिटल के नाम से जाना जाता था।

वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने अस्पताल का निरीक्षण किया तो उन्होंने पाया कि यह हॉस्पिटल वास्तव में मानव सेवा के संकल्प को साकार कर रहा है। 32 बेड वाले अस्पताल में आईसीयू समेत हर प्रकार की सुविधाएं तथा हर प्रकार के मरीजों के इलाज की सुविधा है। यह सभी कंपनियों के मेडिक्लेम को स्वीकार कर कैशलेस उपचार (GIC) की सुविधा है। अस्पताल की सबसे बड़ी खासियत है कि यहां ओपीडी पूरी तरह से फ्री है। किसी भी मरीज को डॉक्टर को दिखाने के लिए किसी भी प्रकार की फीस नहीं देनी पड़ती है। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ राजू पाटिल तथा चेस्ट रोग विशेषज्ञ डॉ साकरे जैसे अच्छे डॉक्टरों की टीम यह कार्यरत है।

उत्तर प्रदेश के भदोही जिला स्थित चौगुना , सुरियावा निवासी संदीप तिवारी का परिवार सम्मानित परिवार के रूप में जाना जाता है। उनके एक चाचा रविंद्र तिवारी भाजपा के पूर्व विधायक हैं तो दूसरे चाचा अनिरुद्ध तिवारी जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। बड़े भाई पप्पू तिवारी जिला पंचायत सदस्य है तो बड़े भाई सचिन त्रिपाठी ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि हैं। उनके छोटे भाई गौरव त्रिपाठी पुलिस उपाधीक्षक के रूप में कार्यरत हैं।

अस्पताल में आने पर संदीप तिवारी ने वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे का सम्मान किया। इस अवसर पर डॉ अजय तिवारी, दुर्गेश मिश्रा डॉ अखिलेश मिश्रा, उमेश तिवारी, दिनेश तिवारी, प्रवीण सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo