उत्तर भारतीय मोर्चा, मुंबई अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा के जन्मदिन समारोह में शामिल हुए गणमान्य

एनबीडी मुंबई,

भारतीय जनता पार्टी उत्तर भारतीय मोर्चा के मुंबई अध्यक्ष प्रमोद मिश्रा का जन्मदिन पूरे उत्साह और भव्यता के साथ मुलुंड, अंधेरी सहित अन्य स्थानों पर मनाया गया। इस अवसर पर जहाँ भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा ईशान्य मुंबई द्वारा मुलुंड पश्चिम स्थित श्री मुलुंड नागरिक सभा में वरिष्ठ पदाधिकारी आरडी यादव, उभामो मुंबई उपाध्यक्ष विजय सिंह की माध्यम से कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मनीष तिवारी, राजेश यादव , आरके मिश्रा, मनोज सिंह, राजेश गुप्ता, कौशिक पाटिल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, वार्ड अध्यक्ष एवं वार्ड पदाधिकारियों ने उपस्थित होकर प्रमोद मिश्रा को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और जय श्री राम के उद्घोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। विजय सिंह ने कहा कि प्रमोद मिश्रा के नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है तथा उत्तर भारतीय समाज को जोड़ने कार्य कर रहे हैं ।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo