बिजली बिल में प्रति यूनिट पर 55 पैसे की छूट : संजय उपाध्याय

महंगाई के अंधेरे में राहत की किरण

एनबीडी मुंबई,

बोरीवली में स्थानीय भाजपा विधायक संजय उपाध्याय और बिजली प्रदाताओं के बीच एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में महानगरपालिका, टाटा पावर और अडानी इलेक्ट्रिसिटी के उच्च अधिकारी मुख्य रूप से शामिल हुए। इस प्रकार की यह पहली और ऐतिहासिक बैठक रही, जिसमें जनता की बुनियादी समस्याओं के निवारण और भविष्य की योजनाओं पर गहराई से चर्चा की गई।इस बैठक के बाद संजय उपाध्याय ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की कोशिशों के कारण आने वाले दिनों में मुंबईवासियों को सुबह 9 से शाम 5 बजे के बीच उपयोग की गई बिजली मीटर के प्रति यूनिट पर 55 पैसे चार्ज कम किया जाएगा।
अंधेरे क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था: बैठक के दौरान यह निर्णय लिया गया कि शहर के जिन उद्यानों (गार्डन्स) और सार्वजनिक स्थानों पर अंधेरा रहता है, वहाँ तत्काल प्रभाव से नई स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएँगी ताकि नागरिकों, विशेषकर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्मार्ट मीटर को लेकर आ रही शिकायतों का निवारण किया जा रहा है। इसके साथ ही, स्मार्ट मीटर के क्रियान्वयन के बाद उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट बिजली पर सीधे आर्थिक लाभ मिलेगा। इस वर्ष 55 पैसे प्रति यूनिट की छूट दी जाएगी, जिसे अगले वर्ष और बढ़ाया जाएगा। यह लाभ सीधे ग्राहकों के खातों/बिलों में ट्रांसफर होगा।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo