एनबीडी जौनपुर,
आशीर्वाद का अर्थ बड़ों, गुरुओं या ईश्वर द्वारा दी जाने वाली सद्भावना और सकारात्मक ऊर्जा है, जो जीवन में आत्मबल, सुरक्षा और समृद्धि प्रदान करती है। माता-पिता का आशीर्वाद अटूट सफलता और सुख का मार्ग प्रशस्त करता है।
जनपद के गोधना गांव में स्थित कैलाशपति का भव्य प्रांगण 4 मई को करीब 20 हजार गणमान्य लोगों से खचाखच भरा हुआ था। उत्तर प्रदेश के कोने-कोने से चलकर लोग जनपद के प्रख्यात समाजसेवी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के पौत्र अक्षांत सिंह (राघव) के मुंडन संस्कार में अपनी शुभकामनाएं और आशीर्वाद देने के लिए वहां इकट्ठा थे। कार्यक्रम में प्रदेश की अनेक जानी-मानी हस्तियां शामिल रहीं।

कार्यक्रम में शामिल लोगों ने बताया कि इतना बड़ा और भव्य कार्यक्रम शायद ही कहीं हुआ हो। मॉडर्न ग्रुप ऑफ़ कंपनीज के संचालक ज्ञान प्रकाश सिंह के छोटे सुपुत्र सुमित सिंह के पुत्र राघव का मुंडन संस्कार कई मामलों में अद्वितीय रहा। 4 मई को सुबह 9 बजे पावन शीतला चौंकिया धाम में वैदिक विधि विधान एवं धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार राघव का मुंडन संस्कार किया गया। शाम 6 बजे उनके गोधना स्थित आवास कैलाशपति पर प्रीति भोज का आयोजन किया गया। कैलाशपति को बहुत ही आकर्षक तरीके से सजाया गया था। विशिष्ट मेहमानों के लिए हेलीपैड भी बनाया गया था। ज्ञान प्रकाश सिंह के अलावा उनके दोनों सुपुत्र अमित सिंह और सुमित सिंह, भुवनेश्वर सिंह, प्रवीण सिंह, अभिषेक सिंह ने आ रहे अतिथियों का स्वागत सम्मान किया।

वाराणसी के क्रीं कुंड पीठाधीश्वर बाबा कीनाराम, स्वामी सिद्धार्थ गौतम, संत राजू दास महाराज अयोध्या, महामंडलेश्वर जूना अखाड़ा स्वामी डॉ उमाकांत सरस्वती जैसे अनेक पूज्य संत समझ में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पहुंचने वाले प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक लोगों में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सांसद जगदंबिका पाल, सांसद सीमा द्विवेदी, कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्रनाथ पांडे, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, उत्तर प्रदेश के मंत्री गिरीश यादव, विधायक सुशील सिंह, विधायक अवधेश सिंह, विधायक रमेश मिश्रा, विधायक राकेश सिंह, कुंवर वीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक लीना तिवारी, जिलाधिकारी दिनेश चंद्र, विद्यासागर सोनकर, मुंबई के भाजपा नेता अमरजीत सिंह, उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आरएन सिंह, पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव, डीजीपी विश्वकर्मा, रमेशजी ,अजय दुबे, ब्लॉक प्रमुख श्रीप्रकाश शुक्ल ,राजीव प्रताप सिंह, गोल्डी गुप्ता, समाजसेवी रजनीकांत मिश्रा, इंदु प्रकाश तिवारी, बिल्डर विजय यादव, नगराध्यक्ष वैभव सिंह, डॉ मनोज मिश्रा ,पत्रकार मधुकर तिवारी, पत्रकार लालारख दुबे, पत्रकार चंद्रकांत दुबे आदि का समावेश रहा।
