भावना शर्मा जैन को मिली उत्तर पश्चिम मुंबई जिला कांग्रेस की कमान

एनबीडी मुंबई,

ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर राहुल गांधी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन के तहत पार्टी महासचिव सांसद केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी पद सूची के अनुसार कांग्रेस की निष्ठावान भावना शर्मा जैन को उत्तर पश्चिम जिला अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। समझा जाता है कि महानगरपालिका चुनाव को देखते हुए एक मजबूत युवा महिला चेहरा के रूप में उन्हें जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूर्व सांसद गुरदास कामत की अत्यंत करीबी रही श्रीमती जैन को उनकी ही लोकसभा सीट का जिलाध्यक्ष बनाए जाने से एक बात साफ हो गई है कि कांग्रेस ने बहुत सोच समझ कर उन्हें यह जिम्मेदारी दी है। भावना शर्मा जैन ने कहा कि वे दी गई जिम्मेदारी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, विपक्ष के नेता राहुल गांधी मुंबई के प्रभारी चेनी थल्ला तथा मुंबई कांग्रेस की अध्यक्ष सांसद वर्षाताई गायकवाड का आभार मानती हैं। उन्होंने कहा कि वह पूरी ताकत,निष्ठा और समर्पण के साथ कांग्रेस के संगठन को और मजबूत करने का प्रयास करेंगी और स्वर्गीय कामत की विरासत को आगे बढ़ते हुए उत्तर पश्चिम जिला को कांग्रेस के अभेद्य किला के रूप में तब्दील करेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उन पर जो भरोसा और विश्वास किया है, उस पर वे पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगी।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo