मुलुंड में गहाळ व चोरी हुए मोबाईलों का वितरण समारोह संपन्न

परिमंडल 7 द्वारा आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों की रही उपस्थिति

एनबीडी मुलुंड ,

सोमवार की संध्या 5 बजे मुलुंड कॉलेज ऑफ कॉमर्स में बृहनमुंबई पुलिस आयुक्तालय परिमंडळ 7 की ओर से गहाळ (गुमशुदा), चोरी हुए मोबाईल फोन एवं फसवणूक से संबंधित मालमत्ता का वितरण समारोह आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में अप्पर पोलीस आयुक्त (पूर्व विभाग) श्री महेश पाटील तथा पोलिस उपायुक्त परिमंडळ 7 श्री राकेश ओला जी के करकमलों से गुम हुए मोबाइल उनके असली मालिकों को सौंपे गए।

इस अवसर पर मुलुंड, कांजुरमार्ग, भांडुप, घाटकोपर, विक्रोली, नवघर-मुलुंड (पूर्व) के सभी एसीपी तथा वरिष्ठ पुलिस निरीक्षकगण भी उपस्थित थे। पुलिस विभाग की यह पहल नागरिकों में विश्वास और पारदर्शिता को मजबूत करने वाली रही, जिससे आम जनता में सुरक्षा की भावना और गहरी हुई है।

कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने साइबर सुरक्षा, डिजिटल सावधानी एवं मोबाइल ट्रेसिंग की प्रक्रिया के बारे में भी नागरिकों को जानकारी दी।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo