हजारों भक्तों की सहभागिता में गूंजेगा “हर-हर महादेव”
एनबीडी विक्रोली,
सावन माह की पवित्रता और श्रद्धा से ओतप्रोत वातावरण में सकल हिन्दू समाज (धार्मिक अध्यात्मिक प्रकोष्ठ, विक्रोली) द्वारा एक दिव्य और भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन रविवार, 27 जुलाई 2025 को किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य सनातन धर्म की परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हुए युवा पीढ़ी में भक्ति व सामाजिक एकता का संदेश देना है।
यात्रा की शुरुआत सुबह 8:30 बजे टैगोर नगर ग्रुप नं.5 हनुमान मंदिर (बीच के नीचे) से होगी, और इसका समापन श्री सार्वजनिक मंदिर, विक्रोली टैगोर नगर ग्रुप नं.1, मार्केट में विशाल जलाभिषेक व आरती के साथ संपन्न होगा।
इस कावड़ यात्रा में महादेव के जयघोष, भगवा ध्वज, डमरू की गूंज, गंगा जल से भरी कांवड़ें, भजन-कीर्तन और भक्ति रस में सराबोर भक्तगणों की विशाल टोलियाँ आकर्षण का केंद्र होंगी। विशेष रूप से मातृशक्ति, युवा, बच्चे और श्रद्धालु जन से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
आयोजन को सफल बनाने में सहयोग कर रहे हैं:
🔹 श्री बागेश्वर बाबा सेवा समिति
🔹 शिव सार्वजनिक सेवा संस्था
🔹 शिवशक्ति फाउंडेशन (NGO)
🔹 रामायण मित्र मंडल
🔹 मानाव सेवा मंडल
🔹 न्यू जनगणना पृथ्वी कल्याण मंडल
🔹 अष्टविनायक मित्र मंडल
🔹 पावन हनुमान मंदिर संस्था
🔹 जय गणराज सार्वजनिक मित्र मंडल
🔹 नवचेतना पब्लिक मित्र मंडल
🔹 शिव शिवाई मित्र मंडल
🔹 श्री नारायण हरी सत्संग संस्था
“हर-हर महादेव” की गूंज के साथ शिवभक्तों की आस्था का सैलाब एक बार फिर विक्रोली की गलियों में उमड़ेगा। यह आयोजन न केवल धार्मिक भावना का प्रतीक होगा, बल्कि समाज में समरसता, भक्ति और सेवा भाव का सशक्त उदाहरण भी बनेगा।
💐 सभी शिवभक्तों से अनुरोध है कि अधिकाधिक संख्या में पधारकर इस पुण्य अवसर का लाभ लें।