वागले एस्टेट डॉक्टर्स असोसिएशन के नए कार्यालय का हुआ भव्य उद्घाटन

एनबीडी संवाददाता,


ठाणे स्थित वागले एस्टेट डॉक्टर्स असोसिएशन (WEDA) के ठाणे नवीन कार्यालय का भव्य उद्घाटन समारोह सम्पन्न हुआ।
समारोह में असोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अशोक एस. तिवारी, सचिव डॉ. निलेश यू. होल, कोषाध्यक्ष डॉ. उमेश आर. प्रजापति , एवं मार्गदर्शक मंडल से डॉ. हरीश शेट्टी (M.D. – Psychiatry) एवं डॉ. शशि कपूर (M.S. – Ophthalmology) ने उपस्थित रहकर फीता काटकर कार्यालय का विधिवत लोकार्पण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथजी शिंदे साहेब ने शुभकामनाये दी।

इस अवसर पर अध्यक्ष डॉ. अशोक एस. तिवारी ने कहा, WEDA केवल एक संस्था नहीं, बल्कि एक सेवाभाव की प्रतिबद्धता है। हमारा उद्देश्य है कि हर नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवा पहुंचे। इस नए कार्यालय से हमारी कार्यक्षमता और सेवा-संपर्क दोनों में वृद्धि होगी।”

कार्यक्रम में पत्रकार अनिल शुक्ला, पत्रकार समाजसेवक अविनाश पांडेय, डॉ. जे. बी. भोर (पूर्व अध्यक्ष), डॉ. प्रशांत बी. जाधव (पूर्व अध्यक्ष), डॉ. आर. डी. ठक्कर (उपाध्यक्ष), डॉ. राजीव के. शिंदे (उपाध्यक्ष), डॉ. गिरीश आर. प्रजापति (उपाध्यक्ष), डॉ. विनोद आर. यादव (उपाध्यक्ष), डॉ. शंभू आर. सिंह (उपाध्यक्ष), डॉ. सुहाशिनी एस. मिश्रा (महिला प्रकोष्ठ प्रमुख), डॉ. सुनील एस. घोडके (सह सचिव), डॉ. रामसनेही एन. केवत (सह सचिव), डॉ. प्रशांत एन. शेगोकार (सह कोषाध्यक्ष), डॉ. उत्तम डी. भोर (खेल सचिव), डॉ. शानया ए. शाहापुरकर (सह खेल सचिव), डॉ. नेहा टी. कोल्हे (सह खेल सचिव), डॉ. स्वाती एस. शिंदे (सांस्कृतिक सचिव) सहित बड़ी संख्या में चिकित्सकों, समाजसेवियों, एवं आम नागरिकों की उपस्थिति रही। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे चिकित्सा जगत के लिए एक नई दिशा देने वाला कदम बताया।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo