योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर कुर्ला में उपहार वितरण

एनबीडी मुंबई,

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर कुर्ला पश्चिम स्थित संत गाडगे महाराज वसतिगृह में एक सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जरूरतमंद छात्रों को उपहार एवं उपयोगी सामग्री का वितरण किया गया।
उक्त कार्यक्रम का आयोजन मुंबई भाजपा के प्रवक्ता श्री उदय प्रताप सिंह द्वारा किया गया, जिन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के कार्यों को प्रेरणास्त्रोत बताते हुए इस उपक्रम को जन्मदिन का सार्थक उत्सव बताया। इस अवसर पर आरटीआई कार्यकर्ता श्री अनिल गलगली, श्री पवन सिंह एवं अन्य मान्यवर, सामाजिक कार्यकर्ता तथा नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान जनसंपर्क, संवाद व सेवा भावना का माहौल देखने को मिला।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo