एनबीडी पट्टी
आसपुर देवसरा में एकल अभियान के संस्कार शिक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत अंचल स्तरीय सत्संग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम संच आसपुर देवसरा अंतर्गत रामगंज मानपुरी स्थित पापड़ फैक्ट्री परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें अंचल के कुल 10 ब्लॉकों से आई सत्संग मंडलियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रस्तुति देते हुए संच पट्टी की सत्संग मंडली ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता होने का गौरव हासिल किया। कार्यक्रम का आयोजन नगर पंचायत अध्यक्ष माननीय राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुआ। विजयी टीम सहित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को नगर पंचायत अध्यक्ष द्वारा गीता पुस्तक एवं वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती अंजू सिंह ने की। इस अवसर पर संभाग अभियान प्रमुख विष्णु पति जी, प्रहलाद जी, धर्मेन्द्र जी, रिंकी रायबहादुर, कार्यक्रम संचालक कुलदीप तिवारी, रवि सेन सिंह, विनय सिंह, कंचन, रजनी, शोभा, अनुसूइया सहित सैकड़ों की संख्या में बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान संस्कार शिक्षा, भारतीय संस्कृति एवं सामाजिक मूल्यों पर आधारित सत्संग प्रस्तुतियों ने सभी को प्रेरित किया। आयोजकों ने सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।
