गोरखपुर में यज्ञोपवीत संस्कार बना सांस्कृतिक चेतना का पर्व, आचार्य पवन त्रिपाठी ने कहा: ‘संस्कार ही राष्ट्र की आत्मा है’’

युगांक व श्रीकर को संतों-राजनेताओं का मिला आशीर्वाद

एनबीडी गोरखपुर,

गोरखपुर जनपद के ग्राम गाजर नरसिंह में आचार्य पवन त्रिपाठी के भतीजे युगांक राम त्रिपाठी एवं भांजे श्रीकर शुक्ल के यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन आध्यात्मिक गरिमा, वैदिक परंपरा एवं सामाजिक समरसता का अद्भुत संगम बना।

इस विशिष्ट अवसर पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक, क्षेत्रीय भाजपा अध्यक्ष श्री सहजानंद राय, विधायक श्री श्रीराम चौहान, परम पूज्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज, लोकप्रिय कवि डॉ. कुमार विश्वास, कैबिनेट मंत्री श्री संजय निषाद, भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन श्री उपेंद्र राय, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री प्रेम शुक्ल, तथा न्यूज़ 1 इंडिया के मैनेजिंग पार्टनर श्री कपिल त्यागी सहित अनेक विशिष्ट जनों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति एवं आशीर्वचनों से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

आचार्य पवन त्रिपाठी ने इस पावन आयोजन पर कहा:

“यज्ञोपवीत केवल जनेऊ धारण करने की विधि नहीं, यह आत्मा के भीतर तप, संयम और स्वाध्याय का संकल्प है। संस्कार वह शक्ति है जो व्यक्ति को समाज और राष्ट्र के लिए उपयोगी बनाती है। यदि राष्ट्र को दीर्घकालिक शक्ति देनी है, तो हमें बच्चों को संस्कारों की समृद्ध परंपरा से जोड़ना होगा।”

कार्यक्रम में ग्रामवासियों से लेकर दूर-दूर से पधारे विद्वानों, संतों, राजनेताओं व परिजनों की उपस्थिति ने इसे एक सांस्कृतिक पर्व का रूप दे दिया। संस्कार के मंत्रोच्चार, ब्रह्मभोज व वैदिक अनुष्ठानों ने पूरे वातावरण को दिव्यता से भर दिया।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo