महिला दिवस पर मुंबई कांग्रेस द्वारा महिलाओं का सम्मान समारोह आयोजित

एनबीडी मुंबई,

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ईशान्य मुंबई कांग्रेस द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष राकेश राघवन के मार्गदर्शन में, मुलुंड महिला कांग्रेस की अध्यक्ष नीता बेन जोशी के सहयोग से जी.एस. शेट्टी बैन्क्वेट हॉल, मुलुंड (प.) में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुंबई कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष चरण सिंह सप्रा, उपाध्यक्ष गोविंद सिंह, मा. उपाध्यक्ष डॉ. बाबूलाल सिंह, महासचिव सुनील गंगवानी, सचिव किशोर मुंडेकल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अब्राहम राय मणी, कार्याध्यक्ष उत्तम गीते, महिला जिलाध्यक्ष लाजवंती शेट्टी, कैलाश पाटील, धर्मेश सोनी, संतोष सोनावणे, राजन भोसले, ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद यादव, विट्ठल सातपुते एवं राजन

उटवाल सहित अन्य वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर समाज में विशेष योगदान देने वाली महिलाओं को प्रियंका गांधी स्मृति चिन्ह और शाल देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं में अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त योग साधिका, कराटे ब्लैक बेल्ट धारक एवं लेखिका सोनम केवट, श्रीमती जयबाला सिंह, बबीता गुप्ता, अश्विनी पोचे, शारदा जगताप, मनीषा सोनावणे, पूजा सातपुते, निर्मला सोनावणे, शुभांगी वैती और मीना सोलिया शामिल रहीं।

सोनम केवट ने अपनी पुस्तक “शक्ति – द पेन ऑफ शिवा” कांग्रेस नेताओं को समर्पित की। इस कार्यक्रम के अंतर्गत महिलाओं के लिए विभिन्न गेम्स एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया, जिससे उपस्थित महिलाओं में उत्साह एवं ऊर्जा का संचार हुआ।

कार्यक्रम की सफलता में आयोजकों एवं कांग्रेस पदाधिकारियों का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल की।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo