समाज को बांटने वाली हर बातों का व्यापक विरोध आवश्यक : ज्ञान प्रकाश सिंह

एनबीडी जौनपुर,

प्रख्यात समाजसेवी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने नेटफ्लिक्स पर आ रही फिल्म घूसखोर पंडत का कड़ा विरोध करते हुए इस पर बैन लगाने और फिल्म निर्माता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म में ब्राह्मणों को ज्ञान, तप, और सदाचार का प्रतीक मानकर सर्वोच्च स्थान दिया गया है। उनका महत्व वेदों के संरक्षण, अध्यापन (शिक्षण), धार्मिक अनुष्ठान (यज्ञ-पूजा), और समाज को नैतिक मार्गदर्शन प्रदान करने में निहित है। वे सदियों से ज्ञान के संवाहक और आध्यात्मिक गुरु के रूप में भारतीय सभ्यता के स्तंभ रहे हैं। ज्ञान प्रकाश ने कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा से राष्ट्रभक्त और धर्मनिष्ठ रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इस फिल्म का संज्ञान होते ही उन्होंने FIR करने का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज को बांटने वाली हर चीजों का व्यापक स्तर पर विरोध किया जाना चाहिए।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo