एनबीडी मुंबई,
मुंबई महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं द्वारा मुंबई और आसपास के क्षेत्रों में हिंदी भाषी सहित कुछ मराठी व अन्य नागरिकों के साथ हो रही मारपीट और जबरदस्ती मराठी बोलने का दबाव बनाया जा रहा है।
इन घटनाओं को लेकर शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “MNS के लोग अमराठी लोगों से कहते हैं कि मराठी में बात करो वरना मार खाओगे, लेकिन यह नहीं कहते कि अगर मराठी नहीं आती तो हम सिखाएंगे। हम इनसे कोई उम्मीद नहीं करते। यह नेक काम हम खुद करेंगे — हम सिखाएंगे अपनी प्यारी भाषा मराठी।”
उन्होंने आगे कहा, “MNS वाले आपको बेइज्जत करेंगे मार से, हम सिखाएंगे आपको मराठी भाषा प्यार से।”
शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे) का यह स्पष्ट संदेश है कि मराठी भाषा का प्रचार प्रेम, सहयोग और शिक्षा के माध्यम से होना चाहिए, न कि भय और हिंसा से।