एनबीडी मुंबई,
पूर्व सांसद हरिवंश सिंह के पुत्र और शाहगंज विधानसभा के विधायक रमेश सिंह के छोटे भाई दुर्गेश सिंह का कल रात लगभग 9 बजे नवी मुंबई स्थित उनके आवास पर हृदय गति रुकने से 42 वर्ष की आयु में आकस्मिक निधन हो गया। उनके असामयिक निधन की खबर से मुंबई से लेकर जौनपुर तक शोक की लहर दौड़ गई। विनम्र, शालीन और मृदुभाषी स्वभाव के धनी दुर्गेश सिंह के निधन की खबर जिसने भी सुनी, वह स्तब्ध रह गया।
आज सुबह तुर्भे श्मशान भूमि में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां हजारों की संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह को जौनपुर के कई कार्यक्रमों में भाग लेना था, लेकिन उन्होंने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए और शोकाकुल परिवार को सांत्वना देने के लिए रात में ही नवी मुंबई पहुंच गए।
दुर्गेश सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी, वरिष्ठ समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह, विधायक रमेश मिश्रा, कुंवर जय सिंह, पूर्व विधायक बाबा दुबे, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह, उद्योगपति चित्रसेन सिंह, उत्तर भारतीय संघ के अध्यक्ष संतोष आर.एन. सिंह, उपाध्यक्ष संजय सिंह, मुंबई भाजपा प्रवक्ता उदय प्रताप सिंह, विजय सिंह, आरडी यादव, दयाशंकर सिंहउ,जयप्रकाश सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख ओम प्रकाश सिंह, शिवसेना नेता विक्रम प्रताप सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा के जिला अध्यक्ष सुरेश सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, पत्रकार आदित्य दुबे, पत्रकार राजकुमार सिंह, अनिल गलगली, ठाकुर उग्रसेन सिंह समेत अनेक प्रमुख हस्तियां शामिल रहीं। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी।