विवेक उपाध्याय ने लिया लल्लन तिवारी और कृपाशंकर सिंह का आशीर्वाद

एनबीडी भायंदर,

मीरा भायंदर महानगरपालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जिन 14 उत्तर भारतीयों को टिकट दिया है, उसमें से प्रभाग क्रमांक 18 के प्रत्याशी विवेक उपाध्याय सबसे युवा और विनम्र चेहरा माने जा रहे हैं। आज उन्होंने देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान राहुल एजुकेशन के चेयरमैन प्रख्यात समाजसेवी लल्लन तिवारी और उत्तर भारतीयों के सबसे लोकप्रिय नेता तथा महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर विवेक उपाध्याय के चाचा बिल्डर सुरेंद्र उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, उत्तर भारतीय मोर्चा के अध्यक्ष संतोष दिक्षित, जिला महामंत्री कमलेश दुबे, भाजपा नेता एडवोकेट राजकुमार मिश्रा, जिला महामंत्री बृजेश तिवारी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

विवेक के दादा स्वर्गीय देवी प्रसाद उपाध्याय दो बार उत्तर भारतीय मोर्चा के जिला अध्यक्ष रहे। वर्ष 2013 में बीजेपी विद्यार्थी सेल के वार्ड अध्यक्ष के रूप में राजनीति में पदार्पण करने वाले विवेक उपाध्याय, मंडल युवा उपाध्यक्ष, सोशल मीडिया के जिला संयोजक की जिम्मेदारी का सराहनीय निर्वहन करने के बाद जिला महामंत्री की भूमिका में पार्टी के लिए लगातार समर्पित भावना और संपूर्ण निष्ठा के साथ काम कर रहे हैं। युवाओं में विशेष लोकप्रिय विवेक उपाध्याय का मानना है कि राजनीति सेवा का सबसे प्रभावशाली माध्यम है। राजनीति में पारदर्शिता और ईमानदारी के पक्षधर रहे विवेक उपाध्याय ने विधायक नरेंद्र मेहता का विशेष आभार मानते हुए कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सभी समाज का प्यार और आशीर्वाद मेरी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि अपने वार्ड को आदर्श वार्ड बनाना मेरी प्राथमिकता होगी।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo