एनबीडी जौनपुर।
टीचर्स फेडरेसन ऑफ़ इंडिया द्वारा टी. ई. टी के विरोध में चलाए जा रहे चरण बद्ध आंदोलन को सफल बनाने के लिए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ 1160 द्वारा समर्थन दिया गया l बैठक में प्राथमिक शिक्षक संघ 1160 के जिलाध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षकों कि एकता से ही लड़ाई लड़कर जीतना संभव है l पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डा अतुल प्रकाश यादव ने कहा कि इस समय शिक्षक सेवा सुरक्षा के संघर्ष से जूझ रहा है।ऐसे समय में हमसब को साथ मिल कर चलना होगा विरोध के प्रथम दिन सोशल मिडिया पर जस्टिस फार टीचर्स # पूरे विश्व में 2 घंटे तक प्रथम स्थान पर रहा। 23,24,25 फरवरी तक शिक्षक काली पट्टी बांध कर कार्य करेंगे।
26 फरवरी को 1से 4 बजे तक बी एस ए कार्यालय पर धरना देकर पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर माननीय प्रधानमंत्री भारत सरकार को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी महोदय को दिया जायेगा। बैठक में पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मन्त्री शिव कुमार सरोज आंनद कुमार, यादवेंद्र यादव, बदलापुर के पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष नन्द कुमार यादव, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला मन्त्री डा भानु प्रताप राव, बदलापुर के अध्यक्ष उमेश मिश्र , मन्त्री राय साहब यादव, विनोद यादव ( खेल व्यायाम शिक्षक,खुटहन),जय प्रकाश यादव, अनिल यादव, विजय प्रकाश,आलोक यादव, कृष्ण कुमार आदि उपस्थित रहे।
