विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा उत्तर प्रदेश – कृपाशंकर सिंह

एनबीडी मुंबई,

विकास, विरासत और विश्वास का संगम, देवी देवताओं की अवतरण भूमि, संस्कृति, परंपरा और सामर्थ्य की भूमि उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। डबल इंजन सरकार के साथ यह राज्य विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री तथा जौनपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह ने उपरोक्त बातें कही। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश भगवान राम और भगवान कृष्ण की जन्म भूमि है, जहां से पूरे विश्व को अध्यात्म और शांति का संदेश गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की तरफ अग्रसित है। अपराध और अपराधियों का सफाया हो रहा है। प्रदेश में कानून का राज है। रोजगार के नए अवसर खुल रहे हैं। लोग अमन चैन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही उत्तर प्रदेश पूरी तरह से आत्मनिर्भर प्रदेश बन जाएगा।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo