एनबीडी जौनपुर,
प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों के लिए सबसे कठिन परीक्षा कही जाने वाली नवोदय विद्यालय परीक्षा में प्राथमिक विद्यालय सुतौली के दो बच्चों ने अपनी अपनी कैटेगरी में पूरे जनपद में प्रथम रैंक प्राप्त कर नाम रोशन किया है। विद्यालय के सक्षम दुबे पुत्र सुशील दुबे ने सामान्य केटेगरी में तथा काव्या राव पुत्री प्रदीप राव ने एससी कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आज विद्यालय प्रांगण में चयनित विद्यार्थियों का अभिनंदन किया गया। विद्यालय परिवार की तरफ से दोनों बच्चों को पुरस्कार के रूप में साइकिल देकर प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान एड.अमरनाथ ने की। मुख्य अतिथि के रूप में प्राथमिक शिक्षक संघ के मांडलिक संगठन मंत्री व जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल, विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे तथा सम्मानित अतिथि के रूप में तहसील प्रभारी अनिल कुमार पांडे, ब्लॉक अध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राम सिंह, ब्लॉक महामंत्री ओम प्रकाश गुप्ता, संघर्ष समिति के ब्लॉक अध्यक्ष विजेंद्र शर्मा, एआरपी अभिषेक तिवारी, दिनेश यादव, अरविंद मौर्य, राकेश कुमार पाल, प्रधानाध्यापक राजीव पांडे, उमेश कुमार चतुर्वेदी, आनंद तिवारी ,अशोक पांडे, श्याम लाल यादव, बजरंग बहादुर गुप्ता, विजय यादव, अरुण पाठक, संदीप यादव, विजय मौर्य, प्रदीप समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन राज भारत मिश्र ने किया तथा आभार विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिवाकर दुबे ने व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधान अवधेश तिवारी, दयाशंकर तिवारी, कोमल कोटेदार, जगदंबा प्रसाद पांडे, राम लवट के अलावा विद्यालय परिवार की तरफ से योगेश भारती, दुर्गेश पांडे, प्रवेश वर्मा, शकुंतला देवी, रागिनी मिश्रा उपस्थित रहे।
