एनबीडी नवी मुंबई,
सिडको द्वारा बुधवार, दिनांक 05 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में नवी मुंबई के सीबीडी बेलापुर स्थित रायगढ़ भवन के समोरील मैदान में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिडको के उपाध्यक्ष तथा व्यवस्थापकीय संचालक श्री विजय सिंघल के हस्ते वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत करंजा वृक्ष के पौधों का रोपण किया गया।

इस अवसर पर श्री विजय सिंघल ने कहा, सिडको ने नवी मुंबई में विभिन्न प्रकल्प साकार करते समय पर्यावरण के संतुलन को हमेशा प्राथमिकता दी है। शहर को बसाते समय सिडको ने सतत विकास को केंद्र में रखा है। आगे भी एक स्वस्थ और उज्जवल भविष्य के लिए पर्यावरण संतुलन बनाए रखते हुए विकास कार्य करने के लिए सिडको कटिबद्ध है।”
इस कार्यक्रम में डॉ. राजा दयानिधि (सहव्यवस्थापकीय संचालक, सिडको), श्री सुरेश मेंगडे (मुख्य सतर्कता अधिकारी), श्रीमती शीला करुणाकरन (मुख्य अभियंता, नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा), श्री दीपक हरताळकर (मुख्य अभियंता, नवी मुंबई), श्रीमती गीता सावंत (उद्यान अधिकारी) सहित सिडको के अन्य विभाग प्रमुख, अधिकारी व कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
विश्व पर्यावरण दिवस हर वर्ष 5 जून को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और लोगों को इस दिशा में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने हेतु मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य में सिडको द्वारा पर्यावरण जागरूकता हेतु वृक्षारोपण जैसे सकारात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
