मुंबई की टॉप 10 बड़ी खबरें

एनबीडी खास,

1️⃣ BMC में 12,000 करोड़ के घोटाले की जांच, SIT गठित

मुंबई महानगरपालिका (BMC) में हुए 12,000 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की जांच के लिए महाराष्ट्र सरकार ने तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। यह घोटाला उस समय का बताया जा रहा है जब उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे।

2️⃣ मुंबई एयरपोर्ट पर 21 किलो सोना जब्त, तस्करी का बड़ा खुलासा

कस्टम विभाग ने मुंबई एयरपोर्ट पर 21 किलो सोना बरामद किया है। यह सोना अवैध रूप से लाया जा रहा था। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

3️⃣ लोकल ट्रेन में महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

मुंबई लोकल में कुर्ला से सायन जा रही एक फैशन डिजाइनर के साथ हुई अश्लील हरकत के आरोपी को पुलिस ने 12 दिनों की तलाश के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

4️⃣ मुंबई में बढ़ेगी गर्मी, तापमान 40 डिग्री पार होने की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार, इस साल मार्च में ही मुंबई का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है, जिससे शहर में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।

5️⃣ मुंबई लोकल में 15 डिब्बों वाली ट्रेन जल्द होगी शुरू

मध्य रेलवे ने घोषणा की है कि जल्द ही 15 डिब्बों वाली लोकल ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी, जिससे यात्रियों को भीड़भाड़ से राहत मिलेगी।

6️⃣ 17 वर्षीय लड़की पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाई, आरोपी भी झुलसा

मुंबई में एक 17 साल की लड़की पर पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की गई। लड़की 60% तक झुलस गई है, जबकि आरोपी भी जल गया और अस्पताल में भर्ती है।

7️⃣ रिश्वत लेते पकड़े गए 4 पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल होने पर निलंबन

धारावी पुलिस स्टेशन के चार कांस्टेबलों का वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

8️⃣ मुंबई हमले का आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा भारत आने से डरा, कोर्ट में याचिका दायर

26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा ने अमेरिका की अदालत में याचिका दायर कर भारत प्रत्यर्पण से बचने की अपील की है।

9️⃣ मुंबई में पिता ने 4 महीने की बेटी की हत्या की, पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंबई में एक व्यक्ति ने अपनी 4 महीने की मासूम बेटी का गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

🔟 13 साल के लड़के ने 6 साल की बहन की हत्या, फिल्म देखकर आया आइडिया

नालासोपारा में एक 13 वर्षीय लड़के ने अपनी 6 साल की चचेरी बहन की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि उसने हत्या से पहले एक सीरियल किलर पर बनी फिल्म देखी थी।

बने रहें नवभारत दर्पण के साथ, मुंबई की हर ताज़ा खबर सबसे पहले!

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo