एनबीडी मुंबई,
दक्षिण मुंबई के. फणसवाडी स्थित श्री वेंकटेश देवस्थान में त्रिदिवसीय प्रतिष्ठा महोत्सव गादी स्वामी श्रीनिवासाचार्य के सानिध्य में भव्य रूप से संपन्न हुआ| जिसमें दक्षिण भारतीय पद्धति से नक्षत्र,वेदपाठ, अनुष्ठान , गोष्ठी का आयोजन हुआ | कार्यक्रम में विशेष प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान प्रातः काल एवं संध्याकाल में दिव्य आरती किया गया| भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया|
मुंबई का छोटा तिरूपति फणसवाडी के श्री वेंकटेश देवस्थान को माना जाता है| देवस्थान के न्यासी सोमानी परिवार इसके लाभार्थी बने |धर्मोत्सव में हजारों की संख्या में श्रद्धालु का आवागमन रहा | मुंबई, राजस्थान, के अलावा देश के अन्य राज्यों से भी इस पवित्र धर्मोत्सव में श्री वेंकटेश देव दर्शन हेतु पधारे थे| श्री वेंकटेश जी नगर में सवारी निकाली गई थी नित्य धार्मिक अनुष्ठान हुआ| प्रेस को इसकी जानकारी व्यवस्थापक सुरेश चौधरी ने दी |
