पट्टी के सदहा में विश्वंभर नाथ महादेव मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य तेज़ी से प्रगति पर, हिंदू आस्था का बनेगा नया केंद्र

एनबीडी प्रतापगढ़,

पट्टी तहसील स्थित सदहा गांव में स्थित सैकड़ों वर्ष पुराना ऐतिहासिक एवं प्राचीन श्री विश्वंभर नाथ महादेव मंदिर इन दिनों पुनः अपनी भव्यता की ओर लौट रहा है। यह भव्य पुनर्निर्माण कार्य क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी आदरणीय श्रामफेर (मुन्ना) पांडेय जी के द्वारा बहुत ही तेज़ी से प्रगति पर है। आने वाले 2026 तक मंदिर का पूर्ण होने का अनुमान लगाया जा रहा है । यहाँ मुख्यतः 5 भगवान की मूर्ति पुनः एकसाथ स्थापित की जाएगी ।

मंदिर प्रांगण में मुन्ना पांडेय के साथ पत्रकार अविनाश पांडेय, राजेश पांडेय पहुँचकर चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया गया, जहाँ मंदिर की मूल संरचना को ध्यान में रखते हुए आधुनिक तकनीक एवं पारंपरिक वास्तुकला का सुंदर समन्वय देखने को मिला। इस अवसर पर मंदिर में भगवान महादेव के चरणों में जलाभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ।

स्थानीय श्रद्धालुओं और ग्रामवासियों में इस पुनर्निर्माण को लेकर गहरी आस्था और उत्साह देखा जा रहा है। लोग विश्वास से कह रहे हैं कि निकट भविष्य में यह मंदिर एक भव्य “विश्वंभर नाथ मंदिर कॉरिडोर” के रूप में विकसित होगा, जो न केवल धार्मिक भावनाओं को पोषित करेगा, बल्कि क्षेत्रीय सांस्कृतिक धरोहर का भी प्रतीक बनेगा।

यह परियोजना न सिर्फ आध्यात्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि पर्यटन और क्षेत्रीय विकास के लिहाज़ से भी एक नया अध्याय रचेगी।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo