शिक्षकों के सम्मान के साथ हो रहे खिलवाड़ को बर्दाश्त नहीं करेगा संगठन : अनिल यादव

एनबीडी जौनपुर,

जनपद के केराकत ब्लॉक के सम्मानित शिक्षकों की आज एक बैठक हुई, जिसमें विभिन्न शैक्षिक समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया।अवकाश प्राप्त शिक्षकों के देयकों का समयानुसार भुगतान,शिक्षकों के चयन वेतनमान,एवं वर्तमान में टेटमुद्दे पर सभी संगठन को एकजुट होकर आरपार की लड़ाई लड़ना होगा।सभी उपस्थित शिक्षकों ने एक स्वर में निर्णय लिया कि, शिक्षकों का सम्मान सर्वोपरि है।सम्मान पर यदि आंच आयी तो संगठन बर्दाश्त नहीं करेगा। बैठक को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ लखनऊ पंजीकरण संख्या1160 के प्रदेश महामंत्री अनिल यादव ने संबोधित किया।इस अवसर पर प्रांतीय संयुक्त मंत्री व जिला मंत्री डॉ. भानु प्रताप राव ने भी विचार व्यक्त किया। प्रदेशीय उपाध्यक्ष व जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष डॉ. प्रवीण यादव, बीरेन्द्र यादव सहित केराकत ब्लॉक के सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे I बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष शिव बचन यादव ने किया I संचालन क्रान्ति कुमार स्टालिन ने किया I

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo