मुलुंड में विधायक मिहिर कोटेचा व पूर्व सांसद मनोज कोटक के साथ भाजपा उम्मीदवारों का नामांकन बाद रणनीतिक बैठक

एनबीडी मुलुंड,

आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनावों के मद्देनज़र आज मुलुंड सेवालय में विधायक मिहिर कोटेचा जी एवं पूर्व सांसद मनोज कोटक जी के साथ भाजपा–महायुति के विभिन्न प्रभागों के उम्मीदवारों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में चुनावी तैयारियों, प्रभावी प्रचार रणनीति और संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई।

इस अवसर पर प्रभाग क्रमांक 103 से उम्मीदवार हेतल गाला मोर्वेकर, प्रभाग क्रमांक 104 से प्रकाश गंगाधरे, प्रभाग क्रमांक 105 से अनिता वैती, प्रभाग क्रमांक 106 से प्रभाकर शिंदे, प्रभाग क्रमांक 107 से नील सोमैया तथा प्रभाग क्रमांक 108 से दीपिका घाग उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान क्षेत्रवार चुनावी नियोजन, जनसंपर्क अभियान की दिशा, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा चुनाव में निर्णायक बढ़त हासिल करने की रणनीति पर सविस्तार मंथन किया गया। विधायक मिहिर कोटेचा एवं पूर्व सांसद मनोज कोटक ने सभी उम्मीदवारों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि विकास कार्यों, सुशासन और जनहित के मुद्दों को लेकर जनता के बीच मजबूती से पहुँचना ही जीत की कुंजी है।

दोनों वरिष्ठ नेताओं ने सभी भाजपा–महायुति उम्मीदवारों को आगामी चुनाव के लिए शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक एकता, समर्पण और अनुशासित प्रचार के साथ चुनावी मैदान में उतरने का आह्वान किया।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo