एनबीडी बदलापुर ,
जौनपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस के अवसर पर बदलापुर में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन नेत्रहीन दिव्यांग महिला श्रीमती प्रेमा देवी के आवास पर किया गया, जो मुख्यमंत्री की दिव्यांग आवास योजना के अंतर्गत उन्हें प्रदान किया गया था।
इस आयोजन में क्षेत्रीय विधायक रमेश मिश्रा, स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने मुख्यमंत्री योगी जी का जन्मदिन केक काटकर मनाया तथा उनके स्वस्थ, सफल और दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर देशभक्ति और जनजागरण से जुड़े गीत भी प्रस्तुत किए गए, जिससे वातावरण भावनात्मक और प्रेरणादायी बन गया।
