मां की पुण्यतिथि पर समाजसेवी विनोद सिंह ने जरूरतमंद महिलाओं को बांटी साड़ियां

एनबीडी जौनपुर,

मां का स्थान स्वर्ग से भी बड़ा माना गया है, यही कारण है कि मां को भगवान का दर्जा दिया गया है। मुंबई के युवा समाजसेवी तथा केडीआर फाउंडेशन के निर्देशक विनोद सिंह और उनके भाइयों अमरधारी सिंह, अशोक सिंह व विनय सिंह ने अपनी मां श्रीमती केवला देवी रामबहाल सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर सैकड़ो जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी का वितरण किया।

जनपद के बदलापुर तहसील अंतर्गत स्थित कठार गांव के केडीआर हाउस में भजन संध्या एवं श्रद्धांजलि सभा के बीच आयोजित कार्यक्रम में जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर सिंगरामऊ रियासत के कुंवर जयसिंह, भाजपा युवा नेता अखिल मिश्रा, बदलापुर नगरपालिका अध्यक्ष वैभव सिंह, वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे, सत्येंद्र सिंह घोड़ा वाला, रामधारी सिंह, सुभाष सिंह, प्रमोद शुक्ला, त्रिभुवन सिंह, राजेश सिंह, विशाल सिंह, विकास सिंह, सौरभ सिंह, शिवम सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह को आना था, परंतु एक आवश्यक मीटिंग में शामिल होने की सूचना मिलते ही उन्हें मुंबई वापस जाने के लिए लौटना पड़ा। उन्होंने अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए कहा कि मां के आशीर्वाद से ही बच्चे विकास करते हैं। अंत में अमरधारी सिंह ने अपने परिवार की तरफ से समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo