एनबीडी मुलुंड,
मुंबई, मुलुंड: वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं समाजसेवी डॉ. आर.आर. सिंह का सम्मान समारोह मुलुंड कॉलोनी स्थित कांग्रेस कार्यालय में बड़े ही धूमधाम से आयोजित किया गया। यह आयोजन आर.आर. एजुकेशनल ट्रस्ट, मुलुंड सिटीजन चैरिटेबल ट्रस्ट तथा जय हनुमान व्यायाम शाला के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।
समारोह में मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष बी.के. तिवारी, पूर्व नगरसेवक मनोज शिंदे (ठाणे), वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. बाबूलाल सिंह, राजेश इंगले, उत्तर भारतीय सेल के महासचिव डॉ. सचिन सिंह, सचिव मोहनलाल राज सहित अनेक गणमान्य अतिथियों ने शिरकत की।
सभी अतिथियों ने डॉ. सिंह को शाल, पुष्पगुच्छ व भेंटवस्तु प्रदान कर उनके दीर्घायु और समाज सेवा में निरंतर सक्रिय रहने की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में फिल्म निर्माता प्रेम राय, पत्रकार अविनाश पांडेय, अनिल शुक्ला, आर.के. मिश्रा, सौ. अश्विनी पोचे, उदय शिरसेकर सहित कई प्रमुख हस्तियाँ उपस्थित थीं।
कार्यक्रम की सफलता में रामु जैसवाल, विपुल गोगरी, महेश पाटील, सुदाम दरेकर, मनीष ठक्कर, राज कुमार गुप्ता, राजबहादुर गुप्ता, भरत खटनहार, मानबहादुर सिंह व भोलानाथ सिंह का विशेष योगदान रहा।