सामाजिक संगठनों ने किया पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव का सम्मान

एनबीडी मुंबई,

उत्तर भारतीय समाज के गौरव कहे जाने वाले तथा लगातार चार बार नगरसेवक निर्वाचित होने वाले पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव के जन्मदिन पर अनेक सामाजिक संगठनों ने उनका सम्मान किया। मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन के उपाध्यक्ष मानिकचंद यादव, पूर्वांचल विकास परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ द्रिगेश यादव, यादव युवा संघ के अध्यक्ष लाल साहब यादव, श्री वासुदेव फाउंडेशन के अध्यक्ष अरविंद यादव तथा यादव समाज प्रगति संघ के उपाध्यक्ष दिनेश राम ब्रिज यादव द्वारा उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर डॉ.रामचंद्र रामधनी यादव, इंजीनियर अनिल यादव, पंकज यादव एंड.पवन यादव, राजवली यादव समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। कमलेश यादव की पुत्री तथा नवनिर्वाचित नगरसेविका मनीषा यादव ने समस्त लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo