श्री विश्वकर्मा महापूजा व कवि सम्मेलन उत्साहपूर्वक संपन्न

एनबीडी मुंबई,

श्री विश्वकर्मा कल्याण मंडल, मुंबई द्वारा हलाव पुल, मसरानी लेन, कुर्ला (पश्चिम) में श्री विश्वकर्मा महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। विशाल संख्या में स्वजातीय श्रद्धालु एकत्र होकर पुण्य लाभ के भागी बने।

इस अवसर पर भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसका संचालन हास्य सम्राट सुरेश मिश्र ने किया। कार्यक्रम में डॉ. राज बुंदेली, रासबिहारी पांडेय, डॉ. मृदुल तिवारी ‘महक’, एड. राजीव मिश्र, लोककवि विनय शर्मा ‘दीप’, लोकगायक ब्रजेश मिश्र और कवि राजदेव यादव ने अपनी सशक्त एवं मनोरंजक रचनाओं से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।

संस्था के अध्यक्ष रामसागर विश्वकर्मा, सत्यनारायण विश्वकर्मा, डॉ. ओमप्रकाश शर्मा और शत्रुघ्न शर्मा ने मंचासीन अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत व सम्मान किया।

कार्यक्रम में पूर्व नगरसेवक अशरफ आजमी, एड. उमेश मिश्रा, मनीष विश्वकर्मा, महेंद्र विश्वकर्मा, विजय विश्वकर्मा, रामलाल यादव, डॉ. अभय शर्मा, दीपक शर्मा, एड. ब्रजेश मिश्र, बद्रीनाथ प्रसाद विश्वकर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा, नवरंग शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अंत में संस्था के मंत्री डॉ. ओमप्रकाश शर्मा ने सभी उपस्थित जनों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo