उत्तर भारतीय शिक्षित युवाओं की पसंद बन रही शिवसेना

एनबीडी मीरा भायंदर,

मीरा भायंदर में उत्तर भारतीय मतदाताओं की निर्णायक संख्या होने के बावजूद महापालिका चुनाव में भी अपेक्षित संख्या में नगरसेवक चुनकर नहीं आते। इसका प्रमुख कारण है कि उत्तर भारतीय मतदाता संगठित नहीं है। इसमें कोई संदेह नहीं कि भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में अब तक सबसे अधिक उत्तर भारतीय मतदान करते रहे हैं, परंतु यह भी सच है कि टिकट बंटवारे में उनके साथ पूरी तरह से नाइंसाफी की जाती है। इसका एक प्रमुख कारण यह है कि भाजपा में कोई ऐसा बड़ा उत्तर भारतीय चेहरा नहीं है, जो खुलकर टिकट की मांग कर सके।

भाजपा की इस कमजोरी का फायदा उठाते हुए शिवसेना (शिंदे) मैं उत्तर भारतीयों में शिवसेना के प्रति विश्वास पैदा करने का प्रयास शुरू किया है। शिवसेना जिलाध्यक्ष राजू भोईर के अनुसार उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक के मार्गदर्शन में बिना किसी भेदभाव के हम सभी वर्ग के लोगों में शिवसेना के प्रति विश्वास पैदा करने का सफल प्रयास कर रहे हैं। उत्तर भारतीय समाज तेजी से शिवसेना की तरफ आकर्षित हुआ है।
उत्तर भारतीय शिक्षित युवाओं का झुकाव तेजी से शिवसेना की तरफ हुआ है। प्रभाग क्रमांक 2 में सुशिक्षित युवा राम अनुज सिंह ने टिकट की दावेदारी की है। युवा सेना से संलग्न राम अनुज सिंह 18 वर्ष की उम्र से ही युवा राजनीति कर रहे हैं। 22 वर्ष के राम अनुज सिंह ने बीएमएस की पढ़ाई की है। हर गली विकास और हर दिल विश्वास के संकल्प के साथ लोगों के बीच काम करने वाले राम अनुज सिंह का मानना है कि राजनीति तभी स्वच्छ और पारदर्शी बनेगी, जब पढ़े-लिखे लोग इसमें शामिल होंगे।

राम अनुज सिंह के पिता अनिल कुमार सिंह बिजनेसमैन तथा शिवसेना के उप शहर प्रमुख हैं।क्षत्रिय जन सेवा संस्था के संस्थापक अध्यक्ष के रूप में वे पिछले कई वर्षों से सामाजिक कार्य कर रहे हैं। उप शहर प्रमुख संतोष पाटिल, शाखा प्रमुख संदीप सिंह, शाखा प्रमुख श्रीकांत मिश्रा, शाखा प्रमुख सत्येंद्र सिंह, शाखा प्रमुख निलेश तलवड़ेकर, संतोष मिश्रा जैसे अनेक लोगों का राम अनुज सिंह को पूरा साथ मिल रहा है।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo