एनबीडी भायंदर,
महानगर के वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने मीरा भायंदर महानगरपालिका के प्रभाग क्रमांक 21/ क से भारी मतों से विजई भाजपा के नवनिर्वाचित नगरसेवक तथा उत्तर भारतीय समाज के युवा चेहरा मनोज रामनारायण दुबे का अभिनंदन किया। इस अवसर पर उनके पिता तथा पूर्व नगरसेवक रामनारायण दुबे के अलावा भाजपा जिला सचिव रमेश चंद्र मिश्रा जिला प्रवक्ता राधेश्याम मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष एडवोकेट डीसी पांडे, वीएन त्रिपाठी, सूरज पांडे विनोद दुबे समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ते हुए पहली बार 2017 में नगरसेवक निर्वाचित हुए। भाजपा में रहते हुए उन्होंने मंडल अध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, सभापति समेत अनेक पदों पर विराजमान रहे। आज भी खुद को पार्टी का सिपाही मानने वाले मनोज दुबे अपने पिता रामनारायण दुबे और विधायक नरेंद्र मेहता को अपना राजनीतिक प्रेरणास्रोत मानते हैं। अत्यंत विनम्र, शालीन उदार और सहयोगी प्रवृत्ति के मनोज दुबे ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी अजय अर्जुन सिंह को 5641 मतों से पराजित किया ।
