एनबीडी मुंबई,
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस सेवा दल के कार्याध्यक्ष राकेश शेट्टी की संस्था राकेश शेट्टी फाउंडेशन द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्रीमती इंदिरा गांधी के स्मृति में इंदिरा गांधी चौक नामफलक उद्घाटन के उपलक्ष्य में महिलाओं को मुफ्त साड़ी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम इंदिरा गांधी चौक, वैशाली नगर, द्वारका होटल के सामने, बालराजेश्वर रोड, मुलुंड (प.) में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर मुंबई कांग्रेस के उपाध्यक्ष बी.के. तिवारी, गोविंद सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. आर.आर. सिंह, डॉ. बाबूलाल सिंह, सचिव किशोर मुंडेकल, प्रवक्ता भरत सोनी, जिला कार्याध्यक्ष उत्तम गीते, महिला अध्यक्ष लाजवंती शेट्टी और कैलाश पाटील प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान 500 महिलाओं को अतिथियों द्वारा साड़ी वितरण किया गया।
इस आयोजन में ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद यादव, के. करूणानिधि, राजन उटवाल, डॉ. आर.एम. पाल, मोहन लाल राज, शरीफ खान, बाबूराम चौधरी और रविंद्र अग्रवाल की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संतोष सिंह, अल्का सावला, भगवान किशोर तिवारी, कमला प्रसाद यादव, निक्सन और अब्दुल जब्बार का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।