सीमा सिंह ने अनोखे ढंग से मनाया वैलेंटाइन डे, उपहार देकर जीता कारीगरों का दिल

एनबीडी मुंबई,

फरवरी प्रेम का महीना है। वैलेंटाइन डे मनाने और प्रेम को याद करने का समय, जो हमारे जीवन में प्रेम के महत्व को दर्शाता है। अक्सर हम प्रेम और दुःख के बीच के गहरे संबंध को नहीं समझ पाते। देश की प्रख्यात समाजसेवी सीमा सिंह ने खार पश्चिम के 14वां रोड स्थित अपनी शॉप सीमा सिंह कलेक्शन में वैलेंटाइन डे को बहुत अनोखे ढंग से मनाया। फैशन की दुनिया में उन्होंने डेनिम कलेक्शन को लांच किया , जिसका नाम उन्होंने डेनिम अफेयर रखा। इस कलेक्शन के अंतर्गत उन्होंने आधुनिक कपड़ों को भी नए तरीके से प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर उन्होंने जो साड़ी पहन रखी थी, उसमें भी एक अलग तरीके की झलक साफ नजर आ रही थी। सबसे खास बात यह रही कि सीमा सिंह ने कपड़ा सिलनेवाले कारीगरों और डिजाइनिंग करने वाली टीम को न सिर्फ उपहार देकर उनके चेहरों पर मुस्कान लाई अपितु उनके साथ इस त्यौहार को भी सेलिब्रेट किया। सीमा सिंह ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया और उनके समर्पित कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अथक परिश्रम कर नित नवीन कपड़ों को प्रस्तुत करने वाले कारीगरों को सम्मान और प्यार दिया जाना आवश्यक है। इस अवसर पर उपस्थित फिल्म अभिनेता अर्जुन कपूर ने उनके ड्रेस कलेक्शन की सराहना करते हुए कहा कि सीमा सिंह नई सोच और नए सपनों के साथ फैशन कपड़ों को प्रस्तुत करती हैं। सीमा सिंह ने उन्हें अपने फैशन डिजाइन शोरूम में बनाए जा रहे कलेक्शन कपड़ों का एक डिजाइन बुक भेंट किया। ज्ञातव्य है कि सीमा सिंह अपनी आय का एक बड़ा भाग समाज सेवा के क्षेत्र में खर्च करती हैं। खासकर बच्चों के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यक्रमों की हमेशा सराहना की जाती रही है।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo