महिलाओं को “सावित्रीच्या लेकी” पुरस्कार से सम्मानित किया गया
एनबीडी संवाददाता न्यूमुंबई,
सिडको बी. सी. एम्प्लॉईज असोसिएशन द्वारा आयोजित सावित्रीबाई फुले जयंती समारोह 3 जनवरी 2025 को सिडको भवन में बड़े उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में डॉ. कविता वरे प्रमुख वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं और “सावित्रीबाई का जीवनप्रवास और आज की स्त्री मुक्ति” विषय पर मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में श्री. सुरेश मेंगड़े, पुलिस उप-आयुक्त और मुख्य दक्षता अधिकारी, सिडको, श्रीमती अनुपमा करणम, अतिरिक्त मुख्य नियोजनकार, सिडको, श्री. संजय पाटील, अध्यक्ष, सिडको एम्प्लॉईज यूनियन, श्री. नरेंद्र हिरे, अध्यक्ष, सिडको बी. सी. एम्प्लॉईज असोसिएशन सहित सिडको के अन्य विभाग प्रमुख और कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम की शुरुआत सावित्रीबाई फुले की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर की गई। इसके बाद मान्यवरों का सम्मान “विचारात्मक रोपटे” और “आंबेडकरी आई” पुस्तक देकर किया गया।
सावित्रीबाई फुले जयंती के अवसर पर, सिडको और बाहर की कर्तृत्ववान महिलाओं को “सावित्री की लेकियां” विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस वर्ष श्रीमती प्रिया के., अतिरिक्त मुख्य नियोजनकार, सिडको और श्रीमती डॉ. बिंदु मुरलीधर, वरिष्ठ परिवहन अभियंता (विमानतल, रेलवे और विशेष प्रकल्प) को इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया।