एनबीडी मुंबई,
भांडुप के वरिष्ठ व लोकप्रिय नेता श्री संजय शर्मा को भारतीय जनता पार्टी, ईशान्य मुंबई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पर क्षेत्र में हर्ष की लहर दौड़ गई है। कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने जगह-जगह उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर आरके मिश्रा , कर्मठ भाजपा नेता विकास शर्मा, राजेश गुप्ता तथा वरिष्ठ पत्रकार अविनाश पांडे, बीजेपी के मनोज सिंह आदि ने संजय शर्मा को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

बीजेपी महाराष्ट्र उत्तर भारतीय मोर्चा का सचिव विजय सिंह ने कहा – “संजय शर्मा जी ने हमेशा संगठन और समाजहित को सर्वोपरि रखा है। उनकी कार्यकुशलता और निष्ठा निश्चित ही ईशान्य मुंबई भाजपा संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं का उत्साह और बढ़ेगा।”
भाजपा कार्यकर्ताओं का मानना है कि संजय शर्मा जी का संघर्षशील जीवन और जनता से गहरा जुड़ाव संगठन को और मजबूत बनाएगा। उनकी नियुक्ति न सिर्फ व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि ईशान्य मुंबई भाजपा के लिए भी गौरवपूर्ण क्षण है।