विधायक संजय उपाध्याय का समरस फाउंडेशन ने किया सम्मान

मुंबई। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज मुंबई में सबसे अधिक मतों से विजई होने वाले बोरीवली के भाजपा विधायक संजय उपाध्याय का सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मुकुंद शर्मा, महासचिव वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे तथा उपाध्यक्ष समाजसेवी मानिकचंद यादव उपस्थित रहे। संजय उपाध्याय ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए सम्मान के लिए संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo