समरस फाउंडेशन ने किया समाजसेवी भवन निर्माता राजेश सिंह का सम्मान

एनबीडी भायंदर,

महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा आज भवन निर्माण के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान रखने वाले राज रीयल्टी ग्रुप के सीएमडी तथा समाजसेवी भवन निर्माता राजेश सिंह का उनके जन्मदिन पर सम्मान किया गया। संस्था के महासचिव तथा वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पांडे ने शॉल एवं पुष्प गुच्छ से उनका सम्मान किया। इस अवसर पर भवन निर्माता सुरेंद्र उपाध्याय, भाजपा युवा नेता सुरेश सिंह , महापालिका चुनाव में उत्तर भारतीय युवा चेहरा कहे जाने वाले नगरसेवक विवेक उपाध्याय, भाजपा जिला महामंत्री कमलेश दुबे, ओमप्रकाश सिंह समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। आज सुबह से ही उन्हें जन्मदिन की बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह, राहुल एजुकेशन के चेयरमैन लल्लन तिवारी कथा विधायक नरेंद्र मेहता ने फोन द्वारा उन्हें शुभकामनाएं दी।

मीरा रोड पूर्व के विजय पार्क स्थित राज रीयल्टी के मुख्यालय पर आयोजित जन्मदिन समारोह में पहुंच कर शुभकामनाएं देने वालों में पूर्व महापौर व नगरसेविका निर्मला सावले, नगरसेविका एडवोकेट मयूरी म्हात्रे, वरिष्ठ नगरसेवक ध्रुव किशोर पाटिल, वरिष्ठ नगरसेवक सुरेश खंडेलवाल, वरिष्ठ नगरसेवक मनोज रामनारायण दुबे, नगरसेवक आनंद मांजरेकर नगरसेवक मोहन म्हात्रे, पूर्व नगर सेवक सचिन म्हात्रे, श्री शनि मंदिर धाम के महंत शास्त्री सुरेश गुरु ओझा, समाजसेवी ब्रह्मदेव सिंह, शशिकांत पांडे, आधार फाउंडेशन के अध्यक्ष मनोजचतुर्वेदी,जौनपुर के भरसठ गांव के ग्राम प्रधान विपिन सिंह, पत्रकार राकेश दुबे, पंडित राजेश्वर शास्त्री, प्रेम चौहान, बिल्डर मुकेश परमार, राकेश सिकरवार,अजय ठाकुर, आलोक सिंह, रमेश मिश्रा विनोद दुबे, रेनू मल्लाह, पूजा विश्वकर्मा, सीमा रजक, जय प्रकाश पांडेय राजीव पांडेय समेत अनेक गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo