राईया अजित सिन्हा को मिल रहा है ब्यापक जन समर्थन

एनबीडी मीराभायंदर,

सरल, मृदुभाषी, शिक्षित व प्रखर समाजसेविका राईया सिन्हा प्रभाग क्रमांक 18 (क) से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ रही है। जिनका चुनाव चिन्ह घड़ी है। सिन्हा ने बताया कि पदयात्रा और रैली में जिस तरह से मुझे आशीर्वाद मिला है उससे हमारा ही नही बल्कि कार्यकर्ताओ के भी हौसले बुलंद है। राईया की रैली में स्थानीय मतदातों ने हिस्सा लिया। जब इस संदर्भ में लोगों से पूछा गया तब उन्होंने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है जब हमारे बीच में साहित्य,कला, और कवियत्री के रूप में एक पढ़ी लिखी उम्मीदवार आयी है। और हम सभी जाति धर्म को मानने वाले लोग प्रभाग क्रमांक 18 में रहते है।

और यह फैसला लिया गया है कि इस बार नेता का नही बल्कि सेवक को चुना जायेगा। जिसमें सबसे शिक्षित प्रत्याशी राईया अजित सिन्हा है।और हम सब लोग उनके सोच और विचारों से प्रभावित होकर सिन्हा का खुलेआम समर्थन कर रहे हैं। साथ ही साथ सिन्हा ने जनता से अपील किया है कि वार्ड 18 में बहुत कुछ करना बाकी है। सच बात तो यह है कि इस प्रभाग के लोगों को वोट के नाम पर धोखा दिया गया है जिसके कारण यहां की मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। सिन्हा ने जोर देते हुए कहा कि राकांपा प्रमुख अजित दादा पवार ने कहा है कि जहां जहां हमारे नगरसेवक चुनकर आयेंगे वहां पर सभी संसाधनों से युक्त ब्यवस्था तुरंत प्रदान की जायेगी।

और 2023 वर्ल्ड कप जीतने वाली क्रिकेट टीम की अम्बेसडर रही राईया ने जनता से अपील किया है कि लोग जागरूकता का परिचय देते हुये 18 क पर मुहर लगाकर प्रभाग 18 के विकास रूपी गंगा के भागीदार बनें। और सब को मैं भरोसा दिलाती हूँ कि नगरसेविका बनने के बाद आजीवन आप सबकी सेवा करती रहूंगी।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo