एनबीडी मुंबई,
महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था श्री नारायणी सेवा संस्थान और श्री नारायणी नारी चेतना केंद्र द्वारा संयुक्त रूप से लोनावाला के धनगर बस्ती, इंदिरा नगर, वालवन हाईवे,नारायणी धाम समेत दर्जनों गांव में आदिवासियों तथा जरूरतमंद लोगों को संस्था के ट्रस्टी तथा प्रख्यात समाजसेवी काशी प्रसाद मुरारका के सुपुत्र डॉ अनील काशी मुरारका के हाथों मुफ्त कंबल का वितरण किया गया। लोनावाला के अलावा मुंबई के भी कई स्लम इलाकों में संस्था द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया।
ठंडी के मौसम में कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे। इस समय पड़ रही ठंडक के बीच अनेक परिवारों को हो रही परेशानियों को देखते हुए संस्था द्वारा यह नेक काम किया गया। कंबल वितरण करते समय जरूरतमंदों के चेहरों पर आई खुशियों तथा आभार की भावना को देखकर डॉ मुरारका द्रवित हो उठे। कंबल वितरण करते समय उन्होंने जरूरतमंदों के कंधों पर अपना हाथ रखकर उनका हौसला अफजाई भी किया। खासकर छोटे बच्चों को कंबल वितरित करते समय बच्चों के चेहरों का भाव और उनका उत्साह देखकर मुरारका काफी भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि यही वह कार्य हैं, जो उनके जीवन को ताकत और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।
