मुलुंड बजरंग दल सेवा सप्ताह के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न, 40 से अधिक पौधे रोपे गए

संवाददाता, मुंबई:

बजरंग दल सेवा सप्ताह के अंतर्गत 6 जुलाई 2025 को मुलुंड जिला द्वारा एक पर्यावरणीय पहल के रूप में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम तांसा पाइपलाइन, मुलुंड पश्चिम क्षेत्र में संपन्न हुआ, जिसमें लगभग 25 कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी करते हुए 40 से अधिक पौधों का रोपण किया।

इस मानवीय और पर्यावरण-संवेदनशील अभियान में विश्व हिंदू परिषद मुलुंड जिला के मंत्री अक्षय सऊदी, बजरंग दल मुलुंड ज़िला संयोजक संजय सिंह, सूर्या यादव, टोली सदस्य रमेश पटोले, इंद्रजीत दुबे, समरस्ता विभाग से अशोक सोनी, सेवा विभाग से अविनाश विश्वकर्मा की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

इसके अलावा हिंदू जागरण मंच से कौस्तुभ देशमुख और उनके सहयोगी अनिल सिंह, धनराज शर्मा, सर्वेश मिश्रा ने भी इस कार्य में अपना योगदान दिया। भारतीय जानता पार्टी से प्रदीप झा, गणेश पांडे, सोनू कश्यप साथ ही बजरंग दल से प्रकाश विश्वकर्मा , दुर्गेश राठौड़, ओमप्रकाश मिश्रा , राम यादव ओंमकार भी उपस्थित थे.

इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण हेतु नियमित रूप से वृक्ष लगाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान प्रदीप झा ने राज्य सरकार व मुंबई मनपा से अनुरोध किया कि वे नीम, पीपल, बरगद जैसे पारंपरिक व छायादार वृक्षों को लगाने को प्राथमिकता दें और नागरिकों को भी वृक्षारोपण अभियान से जोड़ने के लिए पौधे उपलब्ध कराएं।

“एक वृक्ष, एक जीवन” के मूल मंत्र के साथ आयोजित यह कार्यक्रम समाज में हरित जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

Share

Copyright ©2025 Navbharat Darpan .Designed By Mindcraft Infotech

navbharat darpan logo